जूता मार होली! क्या आपने इस होली का नाम सुना है, जानें कहां और क्यों मनाई जाती है

लठमार होली, फूलों की होली जैसे कई तरह की होली के बारे में आपने सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि देश में जूता मार होली भी मनाई जाती है। चलिए जानते हैं, इस तरह की होली कब, कहां और क्यों मनाई जाती है।

बुधवार 4 मार्च को देशभर में होली की धूम होगी। हर तरफ अभी से ही अबीर-गुलाल उड़ने लगा है। बच्चे राहगीरों पर पानी भरे गुब्बारे फेंक रहे हैं। लेकिन होली के दिन पूरा देश रंगों से सराबोर हो जाएगा। होली का त्योहार देशभर में मनाया जाता है, लेकिन हर जगह के रीति-रिवाज कुछ अलग होते हैं। हर जगह होली खेलने का अपना अलग तरीका होता है। होली के अलग-अलग रूपों के बारे में आपको जानकारी होगी, लेकिन क्या आप जूता मार होली के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि जूता मार होली कहां और क्यों मनाई जाती है? चलिए जानते हैं -

Juta Maar Holi.

यहां मनाई जाती है जूता मार होली

कहां मनाई जाती है जूता मार होली?

'जूता मार होली' नाम से ही कुछ अलग लग रही है। ऐसे में प्रश्न है कि इस तरह की होली कहां मनाई जाती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में यह जूता मार होली खेली जाती है। इस दौरान भैंसा गाड़ी पर बैठे एक शख्स की तरफ सभी लोग जूते और चप्पल फेंककर मारते हैं।

End of Feed