शहर

मार्च में कितने दिन रहेगा ड्राई डे, कब-कब और क्यों बंद रहेंगी शराब की दुकानें

मार्च का आगमन त्योहारों की बहार लेकर आ रहा है। इस महीने होली, ईद, रामनवमी और महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। हर महीने की तरह इस महीने में कुछ दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकारें हर साल अपनी-अपनी ड्राई डे सूची जारी करती हैं, यहां जानें मार्च में कितने दिन ड्राई-डे रहेगा।

Image

मार्च महीने में कितने दिन रहेगा ड्राई डे?

फरवरी का महीना खत्म हो गया, बस आज भर की बात है। कल से मार्च का महीना लग रहा है। मार्च के महीने में होली से लेकर ईद, रामनवमी और महावीर जयंती जैसे पर्व मनाए जाएंगे। ऐसे में अगर आप शराब के शौकीन हैं तो जरूर जानना चाहेंगे कि मार्च में कब-कब और किस अवसर पर ड्राई डे है, यानी शराब की दुकानें बद है। तो फिर देर किस बात की, अगर आप यहां तक आ ही गए हैं तो चलिए जानते हैं मार्च के ड्राई डेज के बारे में -

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया मार्च का महीना, त्योहारों का महीना है। इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इन पांच दिनों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। तमाम राज्य सरकार हर साल अपने-अपने राज्य में ड्राई-डे की लिस्ट जारी करती है। हम यहां एक स्टैंडर्ड ड्राई-डे लिस्ट बता रहे हैं, आपके राज्य में इसके अलावा भी कुछ ड्राई-डे हो सकते हैं। या इनमें से भी एक-दो में कटौती हो सकती है।

मार्च का पहला ड्राई डे

मार्च महीने का पहला ड्राई डे तो शुरुआत में ही आ रहा है। जी हां, बुधवार 4 मार्च को रंगों के त्योहार होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस रंगोत्सव के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं।

मार्च महीने का दूसरा ड्राई डे

मार्च महीने का दूसरा ड्राई-डे शनिवार 21 मार्च को है। इस्लामी कलैंडर के अनुसार अभी रमजान का महीना चल रहा है और इस महीने के अंत में 21 मार्च को ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के इस बड़े पर्व के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं।

महीने का तीसरा ड्राई डे

मार्च का तीसरा ड्राई-डे सोमवार 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर ड्राई-डे रहता है। हालांकि, इस दिन सभी राज्यों में ड्राई-डे नहीं होता है। महाराष्ट्र में इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस पर ड्राई-डे रखा जाता है। ज्ञात हो कि 23 मार्च 1931 को ही क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

चौथा ड्राई डे

मार्च महीने का चौथा ड्राई डे गुरुवार 26 मार्च को है। राम नवमी के अवसर पर इस दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन देशभर में शोभायात्राएं निकालने के साथ ही धार्मिक आयोजन होते हैं।

महीने का 5वां और अंतिम ड्राई-डे

मार्च महीने का अंत भी एक ड्राई-डे के साथ होगा। मंगलवार 31 मार्च को मार्च का अंतिम और पांचवां ड्राई-डे होगा। जैन समुदाय के 24वें तीर्थांकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर शराब की दुकानें इस दिन बंद रखी जाती हैं।

ड्राई-डे के दौरान शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहती है। कहीं भी शराब नहीं परोसी जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article