पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का 59 वर्ष की आयु में निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली आखिरी सांस

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का 59 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रविवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायिक जगत में शोक की लहर है और एक अनुभवी एवं संवेदनशील न्यायविद के रूप में उनकी पहचान हमेशा याद रखी जाएगी।

Justice Mahavir Singh Sindhu: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का रविवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति सिंधु कुछ समय से अस्वस्थ थे। उच्च न्यायालय ने एक संदेश में कहा, "अत्यंत दुख और शोक के साथ सूचित किया जाता है कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का आज तड़के दो बजकर 50 मिनट पर निधन हो गया।"

Justice Mahavir Singh Sindhu

न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का हुआ निधन

न्यायमूर्ति सिंधु को 10 जुलाई, 2017 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद दो दिसंबर, 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। चार अप्रैल, 1967 को हरियाणा के हिसार जिले के मसूदपुर गांव के एक किसान परिवार में जन्मे न्यायमूर्ति सिंधु ने वर्ष 1992 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया।

End of Feed