JSSC CGL-2023 परीक्षा में अनियमितता मामले में बड़ा एक्शन, चार सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार; CID खंगाल रही गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां

Jharkhand News: JSSC CGL 2023 में गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में सफल चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े संभावित नेटवर्क और अनियमितताओं की कड़ियों की पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की। इससे पहले परीक्षा संचालन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है।

Jharkhand News: Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 में अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में CID थाना कांड संख्या 01/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच एजेंसी ने परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े तथ्यों और संभावित नेटवर्क की पड़ताल के बाद चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्त में लिया।

JSSC CGL 2023

JSSC CGL 2023 में गड़बड़ी के मामले में CID की जांच तेज

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद के नावाडीह थाना क्षेत्र स्थित सनशाइन अपार्टमेंट निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। वहीं, बिहार के भोजपुर जिले के निवासी उमेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो वर्तमान में बोकारो के दुग्दा थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इसके अलावा धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार तिवारी और बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद कुमार सिंह को भी CID ने गिरफ्तार किया है। आनंद कुमार सिंह की गिरफ्तारी धनबाद से की गई। CID की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन सभी गिरफ्तारियों का संबंध JSSC CGL-2023 परीक्षा में हुई अनियमितता की जांच से है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

End of Feed