शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्ति की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 'भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा' शुरू कर रहे हैं। 24 अगस्त से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होने वाली यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों से होकर गुजरेगी।

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा छात्र आंदोलन आकार ले रहा है। 'JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान' का दूसरा चरण सोमवार, 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की है कि इस 'भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा' की शुरुआत रामगढ़ जिले में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लुकैया टांड़ से की जाएगी।

Devendra Nath Mahto

शिबू सोरेन के गांव से बजेगा भर्ती सुधार का बिगुल

यह पूरी यात्रा झारखंड की समृद्ध पारंपरिक संस्कृतियों और रीति-रिवाजों के अनुसार शुरू होगी। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ पाहानों की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक अनुष्ठान किए जाएंगे। मांदर की थाप पर राष्ट्रगान गाया जाएगा, राज्य के महान अमर नायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और पर्यावरण व भावी पीढ़ियों के अधिकार के प्रतीक के रूप में साल (सखुआ) का पौधा भी लगाया जाएगा।

End of Feed