झारखंड भर्ती परीक्षा मामले में CID का बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार; जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

झारखंड CID ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में मुख्य संदिग्ध अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

Jharkhand Recruitment Exam Case: झारखंड सीआईडी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में संदिग्ध मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी और भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को एजेंसी के कार्यालय में कई घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात अभय तिवारी को भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Jharkhand Recruitment Exam Case

3 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

13 साल में 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कीं

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान CID को पता चला कि अभय तिवारी ने पिछले 13 साल में करीब 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की थीं। सीआईडी के अनुसार, इनमें 2018 की पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा, 2013 की नौसेना एसएआर परीक्षा, 2014 की भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) सहायक परीक्षा, आईआरबी कांस्टेबल परीक्षा, 2018 की सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा और 2014 की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (एनसीएल) परीक्षा शामिल हैं।

End of Feed