Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस को लेकर बवाल, ताजिया के दौरान पथराव; कई घायल

बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर इलाके में मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना करबला मैदान के पास हुई, जहां नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस के दौरान विवाद बढ़ गया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए और आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा।

बिहार के पूर्णिया जिले से सटे जोगबनी बॉर्डर इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आने के बाद कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत हरकत में आया। दरअसल, अररिया में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान अचानक हुए उपद्रव से अफरा-तफरी मच गई। चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान में नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से पहुंचे ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूटे।

bihar news

अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव। AI IMAGE

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करबला मैदान में जोगबनी के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे ताजिया जुलूस पहले से मौजूद थे। इसी दौरान नेपाल की तरफ से आए एक जुलूस के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोगों के चोटिल होने की खबर है। वहीं, पथराव के कारण आसपास की कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

End of Feed