जोधपुर से कंबोडिया तक साइबर फ्रॉड का जाल, फर्जी सिम से 1100 करोड़ की ठगी का खुलासा; 6 गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने 1100 करोड़ रूपये के साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि मलेशियाई ठगों ने कंबोडिया में बैठकर भारत के लोगों से 1100 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 4 कंबोडियाई नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Jodhpur News: जोधपुर में साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग फर्जी सिम कार्ड के जरिए भारत में करीब 1100 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। गिरोह का संबंध मलेशिया और कंबोडिया से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार कंबोडियाई नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की कार्रवाई शुरू की है।

jodhpur crime

जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा

कंबोडिया से भारत में ठगी का जाल

जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि यह गिरोह जोधपुर से फर्जी तरीके से सिम कार्ड हासिल करता था। जिन्हें कंबोडिया में बैठे अपने साथियों को उपलब्ध कराता था। कंबोडिया से गैंग के सदस्य इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर भारत में लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में भारत से करीब तीन लाख फर्जी सिम कार्ड खरीदे गए, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया।

End of Feed