Jodhpur Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके में 13 दमकलकर्मी झुलसे

जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान 13 दमकल कर्मी धमाके में झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर चिंता जताई।

Jodhpur Factory Fire News: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में हुए धमाके की चपेट में आने से कम से कम 13 दमकलकर्मी झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में रखे ज्वलनशील केमिकल के ड्रमों में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं। इस दौरान कई धमाके हुए। आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

jodhpur fire

आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में धमाका, 13 दमकलकर्मी झुलसे

दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी केमिकल से भरे एक ड्रम में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से 13 दमकलकर्मियों को जलने की चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर चिंता जताते हुए घायल दमकलकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना बेहद चिंताजनक है और आग पर काबू पाने के दौरान 13 दमकलकर्मियों के झुलसने की जानकारी मिली है।

End of Feed