Delhi News: JNU में वाइवा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर के खिलाफ 11 छात्रों ने की शिकायत

Delhi News: दिल्ली के JNU के एक प्रोफेसर पर 11 छात्रों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विश्वविद्यालय की ICC मामले की जांच कर रही है और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। 11 छात्रों ने आरोप लगाया है कि वाइवा (मौखिक परीक्षा) के दौरान प्रोफेसर ने यौन संकेत वाले आपत्तिजनक कमेंट किए। छात्रों की इस शिकायत के बाद विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

sexual harassment

JNU प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप (सांकेतिक फोटो)

वाइवा में नंबरों का लालच देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम मई के पहले सप्ताह में आयोजित मौखिक परीक्षा के दौरान का है। एक शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्रों से यौन संबंधी प्रस्ताव स्वीकार करने के बदले अतिरिक्त अंक देने की बात कही थी। घटना के बाद मई के दूसरे सप्ताह में एक छात्रा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अपने साथ हुई घटना साझा की। इसके बाद अन्य छात्र-छात्राएं भी आगे आए और उन्होंने अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभवों का खुलासा किया।

End of Feed