JK Weather: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से और बढ़ेगी ठंड! माइनस 9 डिग्री पहुंचा पारा; हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और तापमान शून्य डिग्री से नीचे बना हुआ है। बुधवार को गुलमर्ग में न्यूनतम पारा माइनस 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 1–2 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल पूरे कश्मीर में न्यूनतम पारा जीरो से नीचे बना हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश में हर जगह पारा माइनस में ही दर्ज किया गया। इसी बीच , मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी की शाम तक आमतौर पर सूखा और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

Snowfall

सांकेतिक फोटो (istock)

जम्मू-कश्मीर में कब होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर शहर में तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री रहा। जम्मू शहर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.4, बटोटे में 0.9, बनिहाल में माइनस 2.6 और भद्रवाह में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं, 3 से 6 फरवरी तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है। गांदरबल, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के अधिकारियों ने इन जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और वहां रहने वाले लोगों को बहुत सावधान रहने की सलाह दी है।

End of Feed