बाल-बाल बचे जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला, हिसार-चंडीगढ़ रोड पर हुआ कार एक्सीडेंट

Ajay Chautala: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। बता दें कि अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में अजय चौटाला के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Ajay Chautala: जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की गाड़ी शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अजय चौटाला और उनकी पत्नी नैना चौटाला बाल-बाल बच गए हैं। यह हादसा नेशनल हाइवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर हुआ है। गाड़ी से नील गाय के टकराने की वजह से हादसा हुआ है।

Accident

कार एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाड़ी में कौन-कौन सवार था?

हादसे के वक्त अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ सिरसा की तरफ से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नील गाय आ गई और यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अजय चौटाला और नैना चौटाला को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया।

End of Feed