झारखंड में आकाशीय बिजली ने ली 4 लोगों की जान, 8-9 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश और गरज-चमक का दौर

झारखंड में मौसम के साथ आकाशीय बिजली का खतरा भी चिंता बढ़ा रहा है, जहां दो जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की जान चली गई। स बीच, 8 और 9 अगस्त को राज्य में बारिश का दौर जारी रहने तथा कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Lightning Strike: झारखंड के दो जिलों में एक दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले चार लोगों में से तीन हजारीबाग जिले से थे और एक व्यक्ति चतरा जिले से था। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में बृहस्पतिवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन बरकठा थाना क्षेत्र के चौथा गांव में एक और महिला की मौत हो गई।

Jharkhand Lightning Strike Deaths

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर

इस तरह से हुई है मृतकों की पहचान

हजारीबाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय) ज्ञान रंजन ने बताया कि इस घटना में मारे गए दंपत्ति की पहचान वासुदेव महतो (51) और उनकी पत्नी दुलिया देवी (48) के तौर पर हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वे धान के खेत में काम कर रहे थे। बरकठा थाना के प्रभारी अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि चौथा गांव में मरने वाली महिला की पहचान बसवा देवी (50) के तौर पर हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा में पिपरवार थाना क्षेत्र में कल्याणपुर बाजार से हफुआ जाते समय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिपरवार थाना के प्रभारी अधिकारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस घटना में मारे गए युवक की पहचान हफुआ गांव के रहने वाले पवन कुमार महतो के तौर पर हुई है।

End of Feed