VIDEO: विधायक को पीठ पर बिठाकर नदी पार करा रहा था ग्रामीण, बीच धारा में बिगड़ा बैलेंस, दोनों पानी में गिरे

झारखंड के पलामू में विश्रामपुर से विधायक को एक ग्रामीण पीठ पर बैठाकर नदी पार कराना भारी पड़ गया। बीच धारा में बैलेंस बिगड़ने से दोनों पानी में गिर पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान कर देने वाला और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है। यहां विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक नरेश प्रसाद सिंह को एक ग्रामीण के पीठ पर बैठकर नदी पार करना महंगा पड़ गया। बीच धारा में ग्रामीण का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद विधायक जी समेत दोनों सीधे पानी में जा गिरे। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे विधायक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह पलामू के घासीदाग पंचायत के घासीदाग गांव में आयोजित एक स्थानीय धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। गांव तक पहुंचने के रास्ते में धुरिया नदी पड़ती है, जिस पर लंबे समय से पक्का पुल न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नदी में पानी का स्तर होने के कारण विधायक ने खुद पैदल पार करने के बजाय स्थानीय ग्रामीणों की मदद लेने का फैसला किया। एक ग्रामीण ने उन्हें अपने कंधों पर बैठा लिया और नदी पार कराने लगा।

End of Feed