Land Fraud Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित 8.86 एकड़ जमीन धोखाधड़ी मामले में रांची की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को आरोप तय किए। मुख्यमंत्री सोरेन के वकील संजीय सहाय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची के बरियातू इलाके में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से जमीन खरीदने और ट्रांसफर करने के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
CM सोरेन के खिलाफ आरोप तय
मुख्यमंत्री सोरेन के वकील संजीव सहाय ने कहा कि स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप तय किए और अब मामले को ट्रायल के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने मुख्यमंत्री सोरेन के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया। जिसे उन्होंने निराधार बताया।
ट्रायल होगा शुरू
आरोप तय होने के बाद अब मामले में ट्रायल शुरू होगा। इस दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जाएगी।
