VIDEO: 'महिलाओं पर जमकर बरसाईं लाठियां, कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं...', विधानसभा के बाहर डटीं छात्राओं ने सुनाई आपबीती

Jharkhand Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में सुधार और कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई जगहों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर महिलाओं से कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए।

Jharkhand Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। कई छात्र विधानसभा परिसर में पहुंच गए। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बल ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। कई जगहों पर छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुआ।

jharkhand news (2)

रांची में छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग, प्रदर्शनकारियों ने लगाए बर्बरता के गंभीर आरोप। AI IMAGE

इस दौरान कई छात्रों ने सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। अगर महिला पुलिसकर्मी मौजूद होतीं तो बात अलग होती। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, फिर भी पुलिस ने हमारे साथ बर्बरता की। महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया, उनके कपड़े फाड़े गए और उन्हें पीटा गया। इस सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम पुलिस प्रशासन का बहुत सम्मान करते थे, लेकिन यहां हमारे साथ गंभीर अन्याय हुआ है।"

End of Feed