रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी, जयपाल सिंह स्टेडियम में देवेंद्र नाथ महतो अनशन पर बैठे; जानें क्या है मांगें

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वहीं कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने समर्थन भेजा है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन अब बेहद उग्र रूप ले चुका है। बापू वाटिका (मोराबादी) से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है।

Devendra Nath Mahato Hunger Strike

देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शुरू

रविवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चर्चित छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी गई मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका अनशन जारी रहेगा।

End of Feed