Jharkhand: JPSC परीक्षा धांधली में CID की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने कार्रवाई तेज करते हुए 4 जिलों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितता और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों ने राज्य के चार प्रमुख जिलों, रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में एक साथ करीब 20 विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

JPSC cid raid

रांची से पलामू तक CID का छापा (फाइल फोटो)

4 जिलों में एक साथ दबिश, खंगाले जा रहे अहम साक्ष्य

CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार सुबह से ही निर्धारित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से परीक्षा संचालन, ओएमआर शीट मूल्यांकन और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस दौरान जांच टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य जैसे हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और लैपटॉप और अन्य संवेदनशील रिकॉर्ड खंगाल रही है।

End of Feed