यूपी में आज का मौसम (12 Jan 2026): झारखंड में ठंड का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रचंड ठंड में झारखांडवासी कांपते हुए नजर आ रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में जनजीवन प्रभावित है। सुबह-सुबह और देर शाम में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म रजाई और हीटर छोड़कर बाहर निकलने से लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह के समय सर्द हवाएं और कोहरा लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। इस प्रचंड सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
झारखंड में बढ़ी ठंड (फाइल फोटो | PTI)
प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है और यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात तो रात यहां दिन भी सर्द हो गए हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज झारखंड में मौसम का हाल।
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज यानी 12 जनवरी को प्रदेश के किसी भी जिले में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिसकी गुनगुनाहट से लोगों को ठंड से ठोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन शाम होते ही तापमान में एक बार फिर तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां पारा माइनस 1 डिग्री पहुंच गया है। जबकि गुमला में 2.8, कांके में 4.2 और राजधानी रांची में 8.8 रिकॉर्ड किया है। अगर यहां ठंड की स्थिति लगातार ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
अभी और लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में पारा और लुढ़क सकता है। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया है। इसके साथ ही आज और कल यानी 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने के साथ ही यहां ठंड का असर और बढ़ेगा।
