Gumla News: स्कूटी समेत युवक को 1 किमी तक घसीटता रहा बेकाबू ट्रक, चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Gumla Road Accident: गुमला के घाघरा में नेतरहाट से लौट रहे दोस्तों की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूटी समेत युवक को 1 किमी तक घिसटता रहा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार की रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। नेतरहाट घूमने गए दोस्तों की स्कूटी को एक तेज रफ्तार बॉक्साइट लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी समेत युवक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Gumla Road Accident

गुमला ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

नेतरहाट घूमने निकले थे दोस्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के पंडरा शाली निवासी श्याम पूर्ति (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उसके घायल साथी का नाम विकास पूर्ति है। श्याम अपने गांव से रांची आया था जहां उसके अन्य दोस्त रहते थे। इसके बाद सभी दोस्त दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर सवार होकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट घूमने के लिए निकले थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे जब वे घाघरा थाना के समीप पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ।

End of Feed