Jharkhand: जिंदल, टाटा और गूगल बदलेंगे झारखंड की तकदीर; उद्योग से लेकर डिजिटल गवर्नेंस तक के लिए हुए रिकॉर्ड तोड़ समझौते

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार ने उद्योग, तकनीक और पर्यटन क्षेत्र में 99,639 करोड़ के 14 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। जिंदल ग्रुप अकेले 70,000 करोड़ का निवेश करेगा।

Jharkhand News: झारखंड को देश का अग्रणी औद्योगिक और तकनीकी हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने आज एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है। 'राष्ट्रीय हितधारक परामर्श' (National Stakeholders' Consultation) के समापन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 14 सहमति पत्रों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के जरिए राज्य में 99,639 करोड़ रुपये के भारी-भरकम प्रस्तावित औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ हो गया है, जिससे प्रदेश में प्रगति और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।

Jharkhand Industrial Policy

99 हजार करोड़ के 14 ऐतिहासिक समझौतों पर मुहर

जिंदल ग्रुप करेगा 70 हजार करोड़ का सबसे बड़ा निवेश

उद्योग विभाग के अंतर्गत देश की दिग्गज कंपनियों के साथ निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी जिंदल ग्रुप की है। मेसर्स जिंदल स्टील लिमिटेड राज्य में 40,000 करोड़ का निवेश करेगी, जबकि मेसर्स जिंदल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 30,000 करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

End of Feed