Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद बना खूनी खेल, 12 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या; 2 गिरफ्तार

Jharkhand News: जमीन विवाद ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, जहां 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतकों के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर कथित हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। टोंटो थाना क्षेत्र के तारोबबुरु गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतकों में 40 वर्षीय राजीन दोराईबुरु, उनकी पत्नी जानो दोराईबुरु और उनका 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मृतकों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 अगस्त को हुई थी। आरोप है कि बोंज दोराईबुरु (19) और मुचिया दोराईबुरु (20) कथित तौर पर शराब के नशे में राजीन के घर पहुंचे। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। आरोपियों ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर तीनों की जान ले ली।

Jharkhand Triple Murder

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार (प्रतीकात्मक फोटो)

कहां-कहां छिपाया शवों को?

हत्या के बाद मामले को छिपाने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर राजीन और उनके बेटे के शव घर के पीछे जमीन में दफना दिए। वहीं, जानो के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पहाड़ी पर ले जाकर झाड़ियों के बीच छिपा दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस तक तुरंत नहीं पहुंच सकी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में वारदात होने के कारण करीब पांच दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के साथ स्थानीय स्तर पर मुखबिरों से जानकारी जुटाई और संदिग्धों तक पहुंची।

End of Feed