Jhansi News: झांसी में लूट के 4 आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली, बाल-बाल बची SI की जान

Jhansi Encounter: झांसी में ऑटो ड्राइवर से लूट वारदात में फरार चार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

Jhansi Police Encounter: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑटो ड्राइवर के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को रोकने की कोशिश के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी बुलेटफ्रूफ जैकेट के कारण गोली लगने से बच गया। जिसके बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jhansi Encounter

झांसी में बदमाशों के साथ पुलिस एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार

ऑटो ड्राइवर से लूट की वारदात

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे ऑटो ड्राइवर नरेंद्र नारायण बाग रोड से गुजर रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश आए, जिन्होंने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट की और जेब में रखे रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। जिसके बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी, तभी सामने से बाइक पर कुछ युवक आते दिखाई दिए।

End of Feed