झांसी: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लॉ स्टूडेंट की हत्या, सिर में गोली मारकर हमलावर फरार; इलाके में सनसनी

Jhansi Law Student Murder: झांसी के मेड किचन रेस्टोरेंट में साथियों संग खाना खा रहे लॉ छात्र संजय सिंह की गोली मारकर हत्या। सिर में मारी गई गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत से इलाके में हड़कंप।

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। जिले के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में अपने साथियों के साथ खाना खा रहे लॉ के छात्र (LLB Student) की अज्ञात हमलावर ने तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे रेस्टोरेंट में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।

झांसी: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लॉ स्टूडेंट की हत्या, सिर में गोली मारकर हमलावर फरार; इलाके में सनसनी

झांसी: रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लॉ स्टूडेंट की हत्या, सिर में गोली मारकर हमलावर फरार; इलाके में सनसनी

गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी और कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है।

End of Feed