मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी की भी सदस्यता रद्द

Bihar MLC Chunav: जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने को लेकर हुई।

Bihar MLC Chunav: बिहार विधान परिषद चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से निकाल दिया गया। जदयू प्रदेशाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार को लेकर हुई।

Anant Singh

अनंत सिंह को जदयू से किया गया निष्कासित (फाइल फोटो)

अनंत सिंह की पत्नी को भी निकाला

जदयू ने अनंत सिंह के साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।

End of Feed