कब से शुरू होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया

Jammu Srinagar Vande Bharat Train: जम्मू-श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन महाकुंभ समाप्त होने के बाद शुरू हो सकती है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मार्च के पहले सप्ताह में करने की संभावना है। हालांकि अभी रेलवे की ओर से ट्रेन के चलने की सही तारीख और समय की पुष्टि होना बाकी है।

Jammu Srinagar Vande Bharat Train: जम्मू-श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रयागराज महाकुंभ मेले के समापन के बाद यह ट्रेन लॉन्च होने के लिए तैयार है।महाकुंभ मेला 26 फरवरी को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन शुरू हो जाएगी। ट्रेन इस ट्रेन के शुरू होने से ढाई घंटे में जम्मू और श्रीनगर के बीच का सफर पूरा हो जाएगा। इस ट्रेन को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चलाया जाएगा।

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन

मार्च के पहले हफ्ते में चलेगी ट्रेन

जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे जोन द्वारा संचालित होगी। यह ट्रेन श्री माता देवी कटरा और श्रीनगर के बीच 150 किमी से ज्यादा का सफर तय करेगी। नई वंदे भारत ट्रेन मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा होने की संभावना है। हालांकि रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक ट्रेन के चलने की सही तारीख और समय की पुष्टि होना बाकी है।

End of Feed