पटना

पटना से पूर्णिया का सफर होगा सुहाना, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा, इन 7 जिलों को मिलेगा फायदा

पटना से पूर्णिया के लिए जल्द ही 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है। जिसके बाद पटना से पूर्णिया के बीच का सफर सिर्फ 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। अभी इस यात्रा में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। इसके लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

Image

सांकेतिक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • हाजीपुर से पूर्णिया तक 245 किमी लंबा होगा एक्सप्रेसवे
  • एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा होगी स्पीड लिमिट
  • एक्सप्रेसवे की लागत करीब 18042 करोड़ होगी

Patna Purnia Greenfield Expressway: पटना से पूर्णिया का सफर अब आसान होने वाला है। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फाइनल हो गया है। जिससे पटना और पूर्णिया के बीच की सफर कम समय में तय हो जाएगा। पहले जहां इन शहरों के बीच की यात्रा 7 से 8 घंटे में पूरी होती थी। वहीं इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह सफर 3 घंटे में पूरा हो जाएगा।

6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे

पटना से पूर्णिया के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसका एलाइनमेंट फाइनल कर दिया है। यह एक्सप्रेसवे हाजीपुर से पूर्णिया तक 245 किमी लंबा होगा। जिसमें 21 बड़े पुल और 9 रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण होगा। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा। इसकी स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों से होकर गुजरने वाला है। ये जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया है। इस निर्माण से पिछड़े इलाकों में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। यहइस एक्सप्रेसवे की लागत करीब 18,042 करोड़ रुपये है। इस एक्सप्रेस को बनाने के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article