शहर

कल का मौसम 26 February 2025: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी; यहां 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें कल कैसी रहेगी मौसम की चाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में दिखने लगा है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि सिक्किम और असम में ओलावृष्टि दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, निचले हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कड़ाईकल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Image

कल के मौसम का हाल

Photo : Times Now Digital

कल का मौसम : कल के मौसम की बात करने से पहले आज के मौसम को जान लें। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई और सिक्किम व असम में ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, निचले हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी और कड़ाईकल में हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है, जिससे आज से ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी होने लगी है। जबकि आसपास के अन्य राज्यों में भी इसका ्सर दिख रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में असर दिखाने लगा है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आज पश्चिमी भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिला, जो अगले 3-4 दिनों तक जारी रह सकता है। इसके प्रभाव में उत्तर-पश्चिमी भारत विशेषतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और कई इलाकों में जमकर बर्फबारी भी होगी।

कल से यहां होगा वज्रपात

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के जरिए एक तरफ जहां पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर अगले 3-4 दिन जारी रहेगा। वहीं कल यानी बुधवार 26 फरवरी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वज्रपात यानी थंडरस्टॉर्म हो सकता है। उत्तर-पूर्वी भारत में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते उत्तर-पूर्वी अरुणाचल प्रदेश और असम सहित कई राज्यों में वज्रपात की घटनाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं।

तापमान ऊपर-नीचे

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। उत्तर केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति अभी बनी हुई है, जो कल यानी बुधवार 26 फरवरी को भी बनी रह सकती है।

उत्तर भारत के कई इलाकों में अब भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। लद्दाख की राजधानी लेह में आज यानी मंगलवार 25 फरवरी को माइनस 7.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में -1.3 डिग्री और पहलगाम में -0.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हालांकि, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री आयानगर में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 27.7 रिज इलाके में रहा। पश्चिमी भारत के कई इलाकों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। मध्य महाराष्ट्र के शोलापुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि केरल में कन्नू एयरपोर्ट के पास पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

आज बारिश की चाल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज जम्मू-कस्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्भबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी आज मध्य स्तर की बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में आज ओले भी गिर सकते हैं।

कल कहां होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कल भी भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को भी हल्की बारिश और वज्रपात के आसार हैं।

दिल्ली में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बात करें गुरुवार 27 फरवरी की तो पश्चिमी विक्षोभ का सर इस दिन सबसे ज्यादा दिखेगा। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ही वज्रपात की घटनाएं भी होंगी। पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में भी गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि केरल में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

दिल्ली, यूपी, राजस्थान में बारिश

शुक्रवार 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, इसकी तीव्रता कुछ कम जरूर होगी। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बर्फबारी और वज्रपात की घटनाएं जारी रहेंगी। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, समूचे राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर हल्की-पुल्की बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। हरियाणा और राजस्थान में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और वज्रपात की घटनाएं होंगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article