Jammu Kashmir News: छुट्टी के बाद क्लास में घंटों बंद रहा सातवीं का छात्र, 9 कर्मचारी सस्पेंड; तीन सदस्यीय कमेटी को जांच की जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन के एक स्कूल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सातवीं कक्षा का छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद गलती से बंद कक्षा में घंटों तक फंसा रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के सभी नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

Jammu Kashmir Student News: जम्मू-कश्मीर के रामबन से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में बीते हफ्ते 15 दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश के आखिरी कार्य दिवस सातवीं क्लास के एक छात्र को गलती से स्कूल में ही बंद कर जाने के मामले पर संज्ञान लेते हुए विद्यालय के सभी नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि छात्र कक्षा में सो गया था और कर्मियों ने कक्षा की तलाशी लिए बगैर कमरा बंद कर दिया था। चार घंटे से भी ज्यादा समय बाद, जब एक राहगीर ने मदद के लिए लड़के की पुकार सुनी, तो उसे बचाया गया। उस राहगीर ने उसे बंद कक्षा से बाहर निकाला और घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

Jammu Kashmir Student News

रामबन के सरकारी स्कूल में चौंकाने वाली घटना (प्रतीकात्मक फोटो)

तीन सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी

अधिकारियों ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में कार्यरत सभी कर्मियों को सस्पेंड कर दिया और तीन सदस्यों वाली एक समिति को जांच की जिम्मेदारी दी। सीईओ द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, यह घटना चार जुलाई, 2026 को हुई थी, और छात्र स्कूल समय के बाद रात करीब आठ बजे स्कूल की इमारत में बंद मिला था।

End of Feed