Jhiri Fair 2023: जम्मू में शुरू हुआ वार्षिक झिड़ी मेला, इस वजह से हर साल लगता है यह फेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 10:52 PM IST

जम्मू के झिड़ी गांव में वार्षिक मेले की शुरुआत सोमवार से हो गई है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह मेला बाबा जित्तो के बलिदान की यदा में लगता है।

Jhiri Fair: जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित झिड़ी गांव में आज वार्षिक मेले की शुरुआत हुई। सोमवार को शुरू हुए इस 10-दिवसीय वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालु जुटे। जम्मू संभाग के आयुक्त राकेश कुमार ने इस मेले की शुरुआत की। यह मेला बाबा जित्तो के बलिदान की याद में लगाया जाता है। हर साल इस मेले में जम्मू क्षेत्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आठ से 10 लाख श्रद्धालु आते हैं।

Jammu Jhiri Fair

जम्मू का वार्षिक झिड़ी मेला (फोटो साभार - ट्विटर)

कौन हैं बाबा जित्तो

किंवदंती के अनुसार बाबा जित्तो एक किसान थे, जिन्होंने लगभग 500 वर्ष पहले एक जमींदार की दमनकारी मांगों के विरोध में अपनी जान दे दी थी। उनकी बेटी बुआ कौरी ने अपने पिता की चिता पर कूदकर अपनी जान दे दी थी।

End of Feed