J&K Rain Alert: लगातार बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप; अबतक 23 की मौत, 7 लापता

Jammu Kashmir Rain Alert: जम्मू-कश्मीर में बीते 5 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद है। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लोग लापता हैं।

जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) लगातार दूसरे दिन भी यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। बारिश और आपदा से जुड़ी घटनाओं में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

jammu kashmir rain alert

नेशनल हाईवे पर कई जगह गिरे पत्थर (PTI)

कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले इस एकमात्र ऑल-वेदर 250 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर उधमपुर के जखानी से लेकर रामबन के बनिहाल के बीच कम से कम पांच स्थानों पर सड़क धंसने और मलबे के कारण रास्ता बंद हो गया है।

End of Feed