दो पहिया को 200 और चार पहिया वाहनों को मिलेगा सिर्फ 2000 का पेट्रोल, जलाना के पेट्रोल पंपों पर लिमिट तय

महाराष्ट्र के जलाना में पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों की भारी भीड़ देखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने आदेशित किया कि दो पहिया वाहन को अधिकतम 200 का पेट्रोल पंप और चार पहिया वाहन को अधिकतम 2000 का पेट्रोल दिया जाएगा।

जलाना : इन दिनों पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म होने के कारण लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां लंबी कतारें लग रही हैं और लोग ज्यादा मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस स्थिति के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर बढ़ती लोगों की कतार को देखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी का आदेश दो पहिया वाहन को अधिकतम 200 का पेट्रोल पंप और चार पहिया वाहन को अधिकतम 2000 का पेट्रोल दिया जाएगा।

petrol diesel shortage rumours.

डीजल-पेट्रोल कमी की अफवाह पर पंपो पर लगी भीड़

क्या कहता पेट्रोल भरवाने का नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जिला प्रशासन ने जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 955 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये और तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 2000 रुपये तक फ्यूल भरवाने की सीमा तय की गई है।

End of Feed