फूफा नहीं...इस बार चाचा का मुंह फूला; भतीजे ने निकाह में नहीं बुलाया तो कर दिया कांड, देखती रह गई दुल्हन

उत्तर प्रदेश के जालौन में भतीजे के निकाह का बुलावा न मिलने से नाराज चाचा ने उसके घर के दरवाजे को वेल्डिंग कर सील कर दिया। इतना ही नहीं, दरवाजे पर ताला भी लगा दिया गया, जिससे घर में प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया।

जालौन : भारतीय शादियों में फूफा और जीजा की नाराजगी की तो तमाम कहानियां हैं, लेकिन इस बार जालौन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां निकाह की खुशियां पारिवारिक नाराज़गी की वजह से अचानक तनाव में बदल गईं। जहां एक चाचा ने निकाह में निमंत्रण न मिलने से नाराज होकर ऐसा कदम उठा लिया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल, दूल्हे ने अपने चाचा को कार्यक्रम में नहीं बुलाया तो नाराज चाचा ने वेल्डिंग कर उसके घर के मुख्य दरवाजे को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस की एंट्री हुई।

Jalaun Wedding drama

चाचा ने दूल्हे के घर का गेट वेल्डिंग कर जड़ा ताला (फोटो-AI)

मामला कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहब्बत मजीद नाम का युवक अपनी बारात पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ दुल्हन के घर लेकर पहुंचा था। निकाह की सभी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं और इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नजमा को लेकर घर वापस लौट आया। परिवार के लोग नई बहू के स्वागत की तैयारी में थे और गृह प्रवेश की रस्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर पहुंचते ही सभी के होश उड़ गए।

End of Feed