Jalaun: कालपी बार संघ के अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर में मिला शव, CCTV खंगाल रही पुलिस

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर हत्या कर दी गई। फाइल देने के बहाने बदमाशों ने उन्हें बुलाया था। रविवार सुबह कानपुर के सचेंडी से शव बरामद हुआ।

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं 70 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव पड़ोसी जिले कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।

jalaun advocate murder

कालपी बार संघ के अध्यक्ष थे गयादीन अहिरवार

फाइल देने के बहाने बुलाया और कार में कर लिया किडनैप

पुलिस और परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बदमाशों ने पूरी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति का वकील गयादीन अहिरवार के पास फोन आया। कॉल करने वाले ने किसी केस की फाइल के बारे में बातचीत करने और दस्तावेज देने के बहाने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। फोन आने के बाद 70 वर्षीय गयादीन अहिरवार कानपुर-झांसी हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पहुंचे। वहां पहले से घात लगाकर तैयार कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी में खींच लिया और किडनैप कर उरई की तरफ फरार हो गए। किडनैपिंग के कुछ ही देर बाद गयादीन अहिरवार का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों ने जब उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, जिससे वकील साहब को फोन आया था, तो वह नंबर भी बंद हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तुरंत कालपी पुलिस को सूचित किया, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया।

End of Feed