Jalandhar: तेजधार हथियारों से हमला कर प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या, भाई ने शिव सेना नेता के बेटे पर लगाया हमले का आरोप

Jalandhar News: जालंधर के मखदूमपुरा में मंगलवार देर शाम तेजधार हथियारों से हमला कर प्रॉपर्टी और फाइनांस कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने शिव सेना नेता के बेटे व उसके साथियों पर वारदात का आरोप लगाया है।

Jalandhar News: जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर एक प्रॉपर्टी व फाइनांस कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मखदूमपुरा निवासी लक्की ठाकुर के रूप में हुई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना-4 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लक्की ठाकुर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

jalandhar murder news

मृतक की फाइल फोटो

परिवार के बयानों के आधार पर होगी नामजदगी

घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर पर हमला किया गया है, जिसके बाद थाना-4 की टीम को तुरंत रवाना किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की गतिविधियों और पहचान को पुख्ता किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार को हमलावरों की जानकारी है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिन लोगों के खिलाफ परिवार के आरोप सामने आएंगे, उन्हें एफआईआर में नामजद किया जाएगा।

End of Feed