Jaisalmer News: जैसलमेर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान इशरत, निवासी सरगोधा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि सामान मिला है। फिलहाल उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि मेडिकल और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भारत–पाकिस्तान बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने नाचना और नोख क्षेत्र से सटी सीमा पर घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जहां युवक पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया।

Arrest

सांकेतिक फोटो (iStock)

पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान

जानकारी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम इशरत पुत्र राणा मोहम्मद असलम बताया है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

End of Feed