जैसलमेर में बम की तरह फटा AC गैस सिलेंडर, बाइक पर हुआ धमाका; चाइनीज क्वालिटी पर उठे सवाल

जैसलमेर के गड़ीसर चौराहे के पास बाइक पर रखा AC का R-32 गैस सिलेंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस सिलेंडर की गुणवत्ता की जांच कर रही है।

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार को एक भीषण हादसे में AC रिपेयरिंग करने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गड़ीसर चौराहे के पास जयनारायण व्यास कॉलोनी जाते समय बाइक पर रखा R-32 गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में फट गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।

jaisalmer blast

बाइक पर रखे सिलेंडर में हुआ धमाका

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

पूरी घटना पास की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एसी मैकेनिक चन्द्रप्रकाश माली अपने साथी सवाईराम के साथ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वे जयनारायण व्यास कॉलोनी पहुंचे और सवाईराम औजार लेने के लिए नीचे उतरा, चन्द्रप्रकाश की पीठ के सहारे रखा सिलेंडर 'बम' की तरह फट गया। ब्लास्ट होते ही चारों तरफ धुआं छा गया और युवक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा।

End of Feed