लश्कर आतंकी 'खरगोश' का Jaipur कनेक्शन, मददगारों पर कसा पुलिस का शिकंजा

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जयपुर आया, फर्जी दस्तावेज बनाए और फिर पासपोर्ट भी बनवा लिया। लेकिन इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच हो रही है।

Jaipur News: जयपुर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंगवादी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' का बड़ा कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उमर हारिस 2023 से 2024 तक अपने साथी कामरान के साथ गुलाबी नगरी जयपुर में रहा था। इस दौरान आतंकवादी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान 'शहजाद' के नाम से बनाई।

Jaipur Terror Alert

लगभग दो साल जयपुर में रहा लश्कर आतंकी उमर उर्फ खरगोश

बताया जा रहा है कि उसके पास नूंह-मेवात का आधार कार्ड था, जिसे अपडेट कर उसने वोटर आईडी और पासपोर्ट भी बनवा लिया था। वह जयपुर के चारदीवारी इलाके में किराए पर रह रहा था और सी-स्कीम स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में काम भी करता था।

End of Feed