जयपुर में 6ठी मंजिल से छलांग लगाकर सेकेंड ईयर की छात्रा ने किया सुसाइड, परिसर में मची अफरा-तफरी

Jaipur Suicide: जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सेकेंड ईयर की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और छुट्टी घोषित कर दी गई।

Jaipur Suicide: राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक नामी निजी विश्वविद्यालय परिसर से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विश्वविद्यालय की इमारत की छठी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे कूदने के कारण एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद विद्यार्थियों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

jaipur suicide (1)

यूनिवर्सिटी के छठे फ्लोर से कूदी छात्रा

गुर्जर की थड़ी की रहने वाली थी छात्रा

शुरुआती सूचनाओं के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान गुर्जर की थड़ी, जयपुर निवासी यशस्वी के रूप में हुई है। यशस्वी विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इतनी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा को गंभीर और घातक चोटें आईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय शिवदासपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और मुख्य इमारत व आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। एहतियात के तौर पर और परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से शेष दिन के लिए विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी। पुलिस ने क्राइम सीन से साक्ष्य एकत्र किए हैं और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

End of Feed