कोटा में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के घर में मिला कोबरा सांप, 7.20 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा शहर में कोबरा सांप का डर दिखाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पिता से पैसे मांगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर से पुलिस को कोबरा सांप और 7.20 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

Kota: राजस्थान के कोटा शहर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के पास से 7.20 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट भी बरामद किए हैं।

Crime News

कोटा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और कोबरा सांप पालन के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

किराए के घर में कोबरा सांप पालता था आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके कब्जे से 7.20 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा और एक कोबरा सांप भी बरामद किया।

End of Feed