Smriti Irani की बेटी की शादीः अर्जुन की दुल्हनिया बनीं शैनेल, रस्म के बीच केंद्रीय मंत्री ने बजाया शंख, खुशी से झूमीं भी

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 10, 2023, 12:52 AM IST

Smriti Irani Daughter Shanelle Irani wedding with Arjun Bhalla: राजस्थान एक बार फिर से हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बना। इस बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल की शादी की बारी थी। उन्होंने कनाडा में रहने वाले अधिवक्ता अर्जुन भल्ला के साथ सात फेरे लिए।

Smriti Irani Daughter Shanelle Irani wedding with Arjun Bhalla: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। अर्जुन भल्ला के साथ उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि स्मृति ने इस दौरान शंख बजाया। दूल्हा राजा कार्यक्रमस्थल पर सफेद घोड़ी पर बारात लेकर पहुंचे थे और फोर्ट से पंजाबी ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकली थी। सिर पर जोधपुरी साफे और सफेद शेरवानी में भल्ला तब घोड़ी पर ही बैठे-बैठे थिरक रहे थे। वहीं, शैनेल लाल रंग के जोड़े में थीं।

गुरुवार (नौ फरवरी, 2023) को यह शादी राजस्थान के नागौर में (जोधपुर के पास) खिमसर फोर्ट (16वीं सदी का किला) में हुई। विधि-विधान से शैनेल (पेशे से वकील) ने मंडप पर अर्जुन के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह बुधवार को 'मेहंदी' और हल्दी लगाने सरीखी रस्मों के साथ शुरू हुआ था और रात के खाने के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

End of Feed