जालोर में दर्दनाक हादसा, रामदेवरा जा रही 2 जीपों की भिड़ंत, 4 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो जीपों की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक सांड अचानक सड़क पर आ गया, जिससे दोनों वाहन चालक नियंत्रण खो बैठे।

Jalore Road Accident: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, तखतगढ़ रोड पर दो जीपों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। आहोर थाना प्रभारी करण सिंह के अनुसार यह हादसा रात के करीब 12 बजे हुआ, जब एक सांड अचानक सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में दोनों जीपों के चालक नियंत्रण खो बैठे और जीपें आमने-सामने टकरा गईं।

4 devotees died in collision between 2 jeeps

जालोर में जीपों की भिड़ंत से 4 श्रद्धालुओं की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मोरू गांव के पूरण सिंह पुत्र जबरसिंह, जगदीश सिंह पुत्र सरद वैष्णव और रखमा देवी पत्नी मनासाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा पत्नी डूगरदास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में 13 लोग शामिल हैं, जिनमें छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तत्काल सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल और आहोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed