Rajasthan Transfer List: राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस, IAS- IPS समेत 165 RAS अफसरों का ट्रांसफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 02:12 PM IST

Rajasthan IAS- IPS Transfer List: राजस्थान में कई आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 3 आईएएस अधिकारी, 3 आईपीएस अधिकारी और 165 आरएएस अधिकारी शामिल हैं।

Rajasthan IAS- IPS Transfer List: राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 165 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी। राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात इस बाबत अलग-अलग आदेश जारी किए।

Transfer

राजस्थान में अधिकारियों का तबादला

इन अधिकारियों का नाम लिस्ट में शामिल

विज्ञप्ति के मुताबिक, जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें मोहम्मद जुनैद, राहुल जैन और धीगदे सनेहल शामिल हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि आईपीएस अधिकारी जय यादव, मोनिका सेन व राजेंद्र कुमार मीणा का तबादला किया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के अलावा 165 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के तहत हाल ही में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

End of Feed