राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में मासूम समेत दंपति की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक दंपति और उनकी चार साल की भतीजी की मौत हो गई, जबकि उनका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। हादसे ने पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया।

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दंपति और उनकी चार साल की भतीजी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सदर थाना क्षेत्र में दौसा-लालसर रोड पर हुआ।

Tragic Road Accident in Dausa Rajasthan

राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा

मृतकों की पहचान महेंद्र योगी (35), नारंगी देवी (33) और वर्षा (4) के रूप में हुई, और वे सभी गोठड़ा गांव के निवासी थे। वहीं, दंपति का तीन साल का बेटा यश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक दौसा-लालसर रोड को जाम कर दिया और तेज रफ्तार भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने बाद में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

End of Feed