Jaipur: मुरलीपुरा में दुखद हादसा; मां ने बेटी के साथ की तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश, मासूम की मौत

जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक महिला ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

Jaipur News: जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

Mother with 5-Year-Old Daughter Jump from 3rd Floor (Symbolic Photo Canva)

5 साल की बेटी के साथ मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील के अनुसार, 32 वर्षीय मंजू मीणा के साथ यह घटना बृहस्पतिवार को हुई थी। घायल मां का इलाज जारी है। वहीं, मंजू के भाई द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर महिला के पति 35 वर्षीय रविंद्र कुमार को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

End of Feed