सीकर में सनसनीखेज घटना; बंद फ्लैट के अंदर मिले महिला समेत 4 मासूमों के शव, जहरीले पदार्थ के 10 पैकेट बरामद

राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फ्लैट में पहुंचकर सभी मृतकों को सड़े-गले हालत में पाया और जहरीले पदार्थ के पैकेट बरामद किए। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ने यह कदम घटना से दो-तीन दिन पहले उठाया था।

Sikar Family Death Case: राजस्थान के सीकर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी के एक फ्लैट में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतकों में किरण (35) और उसके चार बच्चे—सुमित (18), आयुष (4), अवनीश (3) और बेटी स्नेहा (13) शामिल हैं।

Family Members Found Dead in a Flat in Sikar (Photo: iStock)

सीकर में परिवार के 5 सदस्य फ्लैट में मृत पाए गए (फोटो: iStock)

सीकर सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोदिया ने बताया कि शनिवार सुबह फ्लैट से तेज बदबू आने की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलने में काफी मशक्कत की और पहले इत्र व अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर दुर्गंध कम की। जब फ्लैट का निरीक्षण किया गया तो सभी पांचों शव सड़े-गले और काले पड़े मिले। शुरुआती जांच में संदेह जताया जा रहा है कि परिवार ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर जान दे दी थी।

End of Feed