जयपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा; 4 मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

जयपुर के सीतापुरा इलाके में ज्वेलरी मार्केट में हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बिना सुरक्षा उपकरणों के उतरे मजदूर बेहोश हो गए, जिससे यह घटना हुई।

जयपुर शहर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के सीतापुरा इलाके में ज्वेलरी मार्केट में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। रात के समय आधा दर्जन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे थे, लेकिन बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने की वजह से एक-एक करके सभी मजदूर बेहोश हो गए। बाद में उन्हें टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

Accident in Sitapura area of ​​Jaipur

जयपुर के सीतापुरा इलाके में हादसा

यहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। मृतकों के शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे गए हैं, और फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है। इस हादसे में लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है, क्योंकि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा किट के टैंक में उतरने दिया गया था। अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है और मजदूरों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed