Ranthambore Tiger: रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-107 सुल्ताना के मेल शावक को हाल ही में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और रणथंभौर के बीच स्थित कॉरिडोर में देखा गया है। पिछले दो दिनों से यह बाघ कोटा वन मंडल, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और रणथंभौर टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीमों की निगरानी में है।
रणथंभौर का बाघ मुकुंदरा कॉरिडोर में देखा गया
बाघ की पहचान कैमरा ट्रैप में मिली तस्वीरों के माध्यम से की गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह टी-107 का शावक है। बाघ की मूवमेंट कोटा वन मंडल की इटावा रेंज के छापोल, बालूपा, झटवाड़ी, संग्रामपुरा गांव के आस-पास के जंगलों और पार्वती नदी के किनारे स्थित रेवाइंस क्षेत्र में देखी गई है।
इसकी निगरानी कैमरा ट्रैप, ड्रोन कैमरा, थर्मल (नाइट विजन) ड्रोन और पैदल ट्रैकिंग के माध्यम से की जा रही है। बाघ की सुरक्षा और मूवमेंट पर नजर रखने के लिए करीब 50 वनकर्मी और अधिकारी अलर्ट मोड पर तैनात हैं।
