Kota News : शादी के जश्न में डूबे मां-बाप को नहीं रही मासूम की सुध, कार में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

राजस्थान के कोटा में एक तीन साल की बच्ची की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। एक शादी समारोह में शामिल होने गए माता पिता अपनी मासूम बेटी को अनजाने में कार में छोड़कर भूल गए थे।

कोटा : शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया दंपत्ति अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को अनजाने में कार के अंदर ही छोड़कर भूल गया। दरवाजे और शीशे बंद होने के कारण बच्ची को हवा नहीं मिल सकी, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। उन्होंने पीड़िता की पहचान गोरविका नगर के रूप में की।

असमंजस में गई बच्ची की जान

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची के पिता प्रदीप नागर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ जोरावरपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। खतोली पुलिस थाने के प्रभारी बन्ना लाल ने कहा कि जैसे ही परिवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, मां और उसकी बड़ी बेटी कार से बाहर आईं और प्रदीप वाहन पार्क करने चला गया।

End of Feed