देसूरी से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रही 62 श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:27 PM IST

राजस्थान के राजसमंद जिले में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ramdevra Desuri Naal Road Accident: राजस्थान के राजसमंद जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार की रात करीब 12 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बस टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को देसूरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली रेफर किया गया है। आपको बता दें इस बस में 62 यात्री सवार थे।

Ramdevra Desuri Naal Road Accident (प्रतीकात्मक चित्रण)

ब्रेकफेल होने से हुआ हादसा

मामला राजसमंद जिले की देसूरी नाल का है। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को निकालना शुरू किया। इसी बीच मौके पर देसूरी और चारभुजा पुलिस भी पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी यह बस मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के हथाई गांव से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी घाट सेक्शन में बस के ब्रेकफेल हो गए और सामने जा रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे यह भीषण हादसा हो गया।

End of Feed